फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ड्यूटी पर आ रहे फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर से ड्यूटी पर जा रहे फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला बोला गया।
विज्ञापन



कार सवार चार हमलावरों ने न सिर्फ फार्मासिस्ट के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू से पैर समेत अन्य अंगों में चोट पहुंचाई। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए।


घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों पर केस दर्ज किया है। फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमले की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन



महराजगंज के सलेथू गांव निवासी अमर सिंह सीएचसी तिलोई में फार्मासिस्ट पद पर तैनात है। बुधवार रात अमर सिंह अपनी चार पहिया गाड़ी से तिलोई ड्यूटी करने आ रहे थे।


जैसे ही वह गोकुला पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे जीप सवार चार लोगों ने गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इससे पहले फार्मासिस्ट कुछ समझ पाता, जीप पर सवार हमलावरों ने पिटाई करते हुए चाकू पेट में घोंप दिया। इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में चाकू से वार किए, जिससे वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन



फार्मासिस्ट ने मदद के लिए शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन से भाग गए। मोहनगंज एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल अमर सिंह तहरीर पर गांव के ही मो. इसरार, जुगनू उर्फ धीरेंद्र, रानू तिवारी, दीपू उर्फ सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें