फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर पुलिस ने बुधवार रात डकैती की साजिश रच रहे चार बदमाशों को दबोचा है। पकडे़ गए अपराधियों के पास से एक बाइक, एक तमंचा व सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन



एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि बेहटा पुल के पास रात में कुछ अपराधी डकैती की साजिश रच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसओ जीडी शुक्ला, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने चार आरोपियों को दबोचा।


एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान भदोखर थाने के दरियापुर निवासी गोविंद पासी उर्फ निरहू, सूरज पासी, उमेश उर्फ अल्ला, नफीस के रूप में हुई है।
विज्ञापन



बताया कि आरोपी नफीस के खिलाफ चोरी, डकैती समेत 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी उमेश उर्फ अल्ला के खिलाफ आठ, सूरज पासी के खिलाफ तीन और गोविंद पासी के खिलाफ तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें