फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख बकाए पर 11 सरकारी दफ्तरों की बती काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
55 लाख बकाए पर 11 सरकारी दफ्तरों की बत्ती काटी
विज्ञापन


रायबरेली। विकास भवन में गुरुवार को 11 दफ्तरों को बत्ती काट दी गई। करीब 55 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर बिजली कटते ही दफ्तरों में हड़कंप मच गया।

इससे कामकाज भी ठप हो गया। बाद में चार विभागों ने तीन दिन में बिल जमा करने का वादा करके कनेक्शन को जोड़वा लिया। बिजली न होने के कारण अन्य दफ्तरों में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई जय प्रकाश पटेल ने टीम के साथ विकास भवन पहुंचकर 11 दफ्तरों की बत्ती काट दी। बिजली कटने ही विकास भवन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो गया। बाद में बेसिक शिक्षा विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, डूडा और जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से तीन दिन में बिल जमा करने का वादा करने के बाद इन दफ्तरों की बत्ती जोड़ दी गई। अन्य सात दफ्तरों में बिजली के अभाव में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें