फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को मिलेगी नई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगेंगे गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा
विज्ञापन


रायबरेली। यदि आप अनचाहा गर्भ नहीं चाहते हैं तो जिला महिला अस्पताल आइये। यहां स्वास्थ्य विभाग ने गर्भ निरोधक इंजेक्शन व दवा की व्यवस्था कर दी है।

इंजेक्शन का नाम अंतरा और दवा का नाम छाया रखा गया है। गुरुवार को परिवार नियोजन के प्रयास को सफल बनाने के लिए रायबरेली समेत 40 जिलों में इंजेक्शन व दवा लांच की गई।

पहले दिन यहां 25 महिलाओं ने इंजेक्शन लगवाए। इसके बदले में महिलाओं व आशा बहू, एएनएम को सौ-सौ रुपये प्रोत्साहन राशि भी देने की व्यवस्था की गई है।

परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भी गर्भ निरोधक इंजेक्शन व दवाओं की व्यवस्था की है।

पहले चरण में जिला महिला अस्पताल में यह सुविधा दी गई है। गुरुवार को अस्पताल में कार्यक्रम माध्यम से इंजेक्शन व दवा को लांच किया।

योजना के तहत जो भी महिलाएं अनचाहा गर्भ नहीं चाहती हैं वे जिला महिला अस्पताल पहुंचकर फार्म भरकर इसका लाभ ले सकती हैं।

इंजेक्शन व दवा में से किसी एक का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इसके बदले में उन्हें 100 रुपये प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। महिलाआें को इसके लिए प्रेरित करने वाली आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी अलग से 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन स्टाफ नर्स शशि सिंह ने नीलम, रेनू, पूर्णिमा, ज्योति, शिव देवी आदि 25 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाए। रीता सिंह व एक अन्य महिला को छाया गर्भ निरोधक गोली दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें