फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ साहब, रिसोर्स सेंटर में होगा क्या, तैयार करें रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ साहब, रिसोर्स सेंटर में होगा क्या, तैयार करें रूपरेखा
विज्ञापन

रायबरेली। अपर मुख्य सचिव खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तिखारुद्दीन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ अफसरों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की, बल्कि निर्माण कार्यों को मौके पर जाकर स्वयं जांचा। अपर मुख्य सचिव शहर के कैनाल रोड के पास बन रहे निर्माणाधीन सिटी रिसोर्स सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की क्वालिटी परखने के लिए मसाला तोड़वाकर देखा। नगर पालिर्का ईओ से कहा कि लगभग सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसलिए पहले से ही रूपरेखा तैयार कर ली जाए कि इस सेंटर का उपयोग किस काम के लिए करना है।
इसके बाद निर्माणाधीन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च कोटि की सामग्री उपयोग की जाए एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश नोडल अधिकारी ने दिए। यहां के बाद अपर मुख्य सचिव भदोखर थाने का निरीक्षण किया। साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसओ ओम प्रकाश सिंह से अपराधों नियंत्रण को किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। कुछ देर रुकने के बाद वे फिर जिला मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


विकास कार्यों को समय से करें पूरा
अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तिखारुद्दीन ने बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अपराधियों के प्रति नरमी न बरती जाए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस नायब तहसीलदार एवं उनसे उच्च अधिकारी विभिन्न थानों में जाकर जनता की समस्याएं सुने। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की पुनरावृत्ति न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गरीब जनता को अवश्य मिले। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशाओं का भुगतान समय से करने के निर्देश नोडल अधिकारी द्वारा दिया गया। इस मौके पर एसपी शिवहरि मीणा, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम प्रशासन तिलकधारी व सीडीओ देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिजली कटौती पर मांगी गई रिपोर्ट
अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तिखारुद्दीन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले में बिजली कटौती की जानकारी हुई है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों से मांगी गई है। बिजली समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से दफ्तर पहुंचे और लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें