फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। बिजली कटौती को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जमुनापुर और भीलमपुर को दिन और रात के शेड्यूल में चार से पांच घंटे ही बिजली दी जा रही है। एक फ ीडर को दिन में चार घंटे और एक फ ीडर को रात में चार घंटे चलाया जा रहा है। इससे खेतों में तैयार सूख फसल रही है। किसान परेशान है। कल कारखाने बंद हो गए है, लेकिन शासन सुन नहीं रहा है। कहा कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो बेमियादी हड़ताल और प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, चंद्र किशोर शुक्ल, रज्जन मिश्रा, शिव गोपाल सिंह, दिनेश त्रिपाठी, धर्मेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें