फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिला अस्पताल में आईं एक्सरे की 1000 फिल्म

Thu, 27 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में बुधवार को एक्सरे जांच की 1000 फिल्म आ गई हैं। अब मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में सहूलियत होगी। अब तक एक फिल्म के चार भाग करके एक्सरे की रिपोर्ट दी जा रही थी।
विज्ञापन


सरकार ने जिला अस्पताल में एक्सरे की जांच को फ्री रखा है। वर्तमान समय में एक्सरे जांच के लिए अस्पताल प्रशासन फिल्म नहीं मंगवा रहा था। एक्सरे कक्ष से फिल्म के लिए डिमांड होने के बाद भी फिल्म नहीं मंगवाई गई। एक प्लेट के चार भाग करके ओपीडी में आने वाले मरीजों का एक्सरे करके रिपोर्ट दी जा रही थी। सिर्फ मेडिकोलीगल के मामले में भी पूरी फिल्म पर एक्सरे रिपोर्ट दी जा रही थी।

संवाद न्यूज एजेंसी ने बुधवार के अंक में एक फिल्म के चार भाग करके दी जा रही एक्सरे की रिपोर्ट शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपते ही अस्पताल प्रशासन मरीजों की समस्या को लेकर गंभीर हुआ और एक्सरे जांच के लिए फिल्म मंगवा ली। बृहस्पतिवार से मरीजों को फुल फिल्म पर एक्सरे की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हॉस्पिटल क्वालिटी प्रबंधक डॉ. बीआर यादव ने बताया कि फिल्म की डिमांड पहले ही की गई थी। बुधवार को करीब एक हजार फिल्म आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें