फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जोनल और 58 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

Sun, 11 Oct 2015 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी तरह से निर्वहन करें। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा केंद्रों पर न होने पाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि दूसरे चरण में महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां, सतांव, हरचंदपुर में मतदान होगा। दूसरे चरण में 383 मतदान केंद्रों के 797 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सकुशल चुनाव कराने के लिए दो उप जिला मजिस्ट्रेट, पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 58 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


इस चरण में 159 संवेदनशील, 76 अति संवेदनशील और छह अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें