फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से 12 लोग पीड़ित

Sun, 11 Oct 2015 11:19 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी की एक टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को दवा वितरित की है। लगातार बदल रहे मौसम से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। कोई बुखार तो कोई उल्टी- दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ जमा रहती है। खरगी खेड़ा की हेमा (18), शुभम (20), शिवा (12), मिंकू  (2), अनुष्का (5), बबलू (38), शिवशंकर (40), पूनम (38), आशू (10), अर्चना  (45), खुशी (4) और सूरजपुर की शांती उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।

सभी का उपचार सीएचसी शिवगढ़ में शनिवार से चल रहा है। कई और लोग निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। खरगी खेड़ागांव निवासी संजय त्रिवेदी, अनीता, बबिता ने बताया कि इस बार गांव में दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। कहीं जलभराव तो कहीं नालियां में गंदगी उफना रही है। इससे संक्रामक बीमारी का प्रकोप बढ़ा है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि सीएचसी में भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है। खरगीखेड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेजी गई है। दवाओं का छिड़काव और मरीजों को दवा वितरित कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें