फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 10 दिन बचे... फॉर्म न मिला हो तो बीएलओ से करें संपर्क

Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
एसआईआर फार्म भरने के बाद बीएलओ के पास जमा करती महिलाएं।
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फार्म भराने का काम तेज हो गया है। एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तारीख चार दिसंबर है। इस काम में मात्र 10 दिन शेष बचे हैं। जो वोटर यह फार्म भरकर जमा नहीं करेंगे, उनके वोट कट जाएंगे। ऐसी स्थिति में यदि अब तक एसआईआर फार्म नहीं मिला है तो अपने गांव के बीएलओ से संपर्क करके फार्म भरें और बीएलओ के पास जमा कर दें।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने के लिए अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं, इसलिए जिस किसी को अब तक फॉर्म नहीं मिला या फिर जिसने फॉर्म लेने के बाद भरकर जमा नहीं किया है, वह बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। जल्द से जल्द फॉर्म भरकर बीएलओ के पास वापस जमा कर दें। जिनसे बीएलओ ने अब तक संपर्क नहीं किया है, ऐसे मतदाता खुद भी बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म लेकर भर दें।

उन्होंने बताया कि फार्म भरने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। अधिकतर मतदाताओं का मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ऐसे सभी लोग ऑफलाइन फॉर्म भर सकते है। जो लोग फार्म नहीं भरेंगे उनके नाम मतदाता सूची से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन



हेल्पलाइन 0522-1950 पर करें कॉल

चार दिसंबर को एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। नौ दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जो मतदाता फॉर्म नहीं भरेंगे, उनका नाम सूची में नहीं होगा। एसआईआर फॉर्म, प्रक्रिया या फिर बीएलओ संबंधी कोई जानकारी चाहिए हो तो 0522-1950 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें