फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार पीड़ित को लिख दी 1500 रुपये की बाहर की दवा

विज्ञापन
जगतपुर सीएचसी में बाहर दवा लाने के लिए लिखी गई पर्ची। - फोटो : जगतपुर सीएचसी में बाहर दवा लाने के लिए लिखी गई पर्ची।
विज्ञापन
रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में तैनात चिकित्सक मरीजों को बाहर की महंगी दवा लिखने से बाज नहीं आ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि सर्दी व बुखार होने पर चिकित्सक 1500 से 2000 रुपये तक की दवा लिख रहे हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के अमरेश, गूंझी की कमला देवी, सिंघापुर भटौली के रत्नेश कुमार व तिवारीपुर के देवतादीन ने बताया कि उनको को कई दिन से बुखार आ रहा है। सीएचसी आए तो चिकित्सक ने जांच के बाद छोटी परची थमा दी। मेडिकल स्टोर गए तो पता चला की इन दवाओं की कीमत करीब 1500 रुपये है। मरीजों ने डॉक्टर से दवा खरीदने के लिए पैसा न होने की बात कह अस्पताल से दवा दिलाने का निवेदन किया, लेकिन चिकित्सक ने कहा आराम चाहते हो तो बाहर से ही दवा लो। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि जो दवाएं सीएचसी में उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें बाहर से मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें