अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को सराफा बाजार खूब चमका। इस बार दो दिन अक्षय तृतीया मनाई जानी है। पहले दिन करब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोने के झाला, टॉप्स, ब्रेसलेट महिलाएं की पहली पसंद रही। पुरुषों ने भी इस दिन सोने की अंगूठी व जंजीर खरीदने में उत्सुकता दिखाई।
हालांकि दोपहर के वक्त सराफा की दुकानों पर भीड़भाड़ कम नजर आई, लेकिन शाम होते ही अचानक भीड़भाड़ बढ़ गई। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
आभूषणों की खरीदारी बहुत की जाती है। इस बार अक्षय तृतीया दो दिन शुक्रवार व शनिवार को मनाई जानी है। इसके लिए सराफा बाजार सज गया है। बाजार में तरह-तरह के आभूषण कई रेंज मेें मौजूद हैं।
अक्षय तृतीया के पहले दिन कैपरगंज स्थित सराफा बाजार में चहल-पहल दिखी। खासकर शाम को महिलाओं ने दुकान पर पहुंचकर खरीददारी की। पांच हजार से दस हजार रुपये कीमत के जेवरात खरीदने में अधिक लोगों ने रुचि दिखाई।
महिलाओं ने सोने के झाला, टॉप्स, ब्रेसलेट व चांदी की बिछिया खरीदी। पुरुषों ने भी इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दिया। उन्होंने भी इस शुभ दिन पर सोने की जंजीर, अंगूठी खरीदी। पहले दिन लाखोें रुपये के कारोबार होने की बात कही जा रही है।
शुभ दिन पर जरूर करती हूं खरीददारी
एनटीपीसी ऊंचाहार की रहने वाली रेखा सिंह, गांधी धर्मशाला की रहने वाली सविता गुप्ता, राना नगर की संचिता त्रिवेदी, नैनम सागर कहती हैं कि अक्षय तृतीया पर हर साल कुछ न कुछ जरूर खरीदती हूं, क्योंकि यह दिन शुभ माना जाता है।
इसलिए आज सराफा बाजार जेवरात खरीदने के लिए आई। किसी ने सोने के टॉप्स तो किसी ने सोने की झुमकी खरीदी। अपने सामर्थ्य के हिसाब से इस शुभ दिन पर खरीदारी करनी चाहिए।
सोने की टप्स, झुमकी की डिमांड ज्यादा रही
सराफा व्यवसायी राकेश वर्मा, अमित रस्तोगी, अभिजीत रस्तोगी, पप्पू उर्फ प्रदीप त्रिवेदी का कहना है कि अक्षय तृतीया पर पहले दिन कारोबार ठीक रहा। सोने की टप्स, झुमकी और जंजीर, अंगूठी की डिमांड अधिक रही। महिलाओं ने खरीदने में रुचि भी दिखाई। धूप की वजह से दिन में तो कारोबार कुछ धीमा रहा, लेकिन शाम को कारोबार में तेजी आई।
एक करोड़ रुपये का हुआ कारोबार-महामंत्री
अक्षय तृतीया पर बाजार में चहल-पहल रही। दिन में तो धूप की वजह से कारोबार कम रहा, लेकिन शाम होने पर लोगों ने खरीददारी की। खासकर महिलाओं ने खरीददारी करने में अधिक रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। -दिलीप वर्मा, महामंत्री सराफा एसोसिएशन