फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का प्रचार कर रहे समर्थकों के पास से 1.20 लाख जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार शाम बसपा का प्रचार कर रहे समर्थकों के पास से एक लाख 20 हजार रुपये और प्रचार सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन

सभी चार पहिया वाहन से प्रचार कर रहे थे, तभी चेकिंग के दौरान उन्हें रोका गया था। बोलेरो में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एफएसटी टीम के प्रभारी राजेश चौहान, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव की टीम ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज थाने के क्षोभ नाला पुल पर चार पहिया वाहनों की तलाशी कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बोलेरो पर सवार दो लोग जा रहे थे। वाहन की तलाशी लेने पर गाड़ी से एक लाख 20 हजार रुपये के अलावा दो बोरों में प्रचार सामग्री मिली।
पैसा और प्रचार सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बोलेरो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
थानेदार अरविंद सिंह ने बताया कि बोलेरो से बसपा प्रत्याशी अंजली मौर्य के झंडा, बैनर समेत अन्य प्रचार सामग्री मिली है। पैसा और प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मामले मेें एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें