अमेठी में राहुल के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारियों व ब्लॉक और नगर अध्यक्षों के साथ बैठक करने मुंशीगंज पहुंची प्रियंका वाड्रा को अचानक कमर में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द के बावजूद प्रियंका पूरे समय बैठक में रहीं।
विज्ञापन
बैठक के बाद करीब चार बजे गेस्ट हाउस से राहुल के साथ निकलीं प्रियंका शोक संवेदना व्यक्त करने मुसाफिरखाना स्थित पूर्व विधायक रामसेवक धोबी के घर पहुंचीं। पूर्व विधायक के घर से निकलने तक उनके कमर का दर्द और तेज हो गया।