फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में प्रधानमंत्री: सार्वजनिक मंच से मोदी ने पेट्रोल-डीजल, गैस और कच्चे तेल का जिक्र किया, पढ़िए क्या बोले?

Tue, 07 Dec 2021 04:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार पर हावी है। अगले साल यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी विपक्ष ने इसे एजेंडे में शामिल किया है। संसद से लेकर सड़क तक ईंधन और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच, पहली बार सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद्य तेलों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मंच से 34.34 मिनट तक भाषण दिया। उनके इस संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का जिक्र था। योगी सरकार की तारीफ थी। किसानों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के मुद्दे भी थे। लेकिन, उनका सार्वजनिक मंच से पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद्य तेलों का जिक्र करना हर किसी को हैरान कर गया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा?  
विज्ञापन

खाद्य तेल पर क्या बोले ? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने अपने भाषण में खाद्य तेलों का जिक्र किया। बोले, 'आज खाने के तेल को आयात करने के लिए भी भारत हर साल हजारों करोड़ रुपए विदेश भेजता है। इस स्थिति को बदलने का काम शुरू हो चुका है। अब देश में ही पर्याप्त खाद्य तेल के उत्पादन के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है।' 

पेट्रोल-डीजल पर क्या बोले?
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पेट्रोल-डीजल के लिए कच्चे तेल पर भारत हर साल पांच से सात लाख करोड़ रुपए खर्च करता है। इस आयात को हम इथेनॉल और बायो फ्यूल के जरिए कम करने पर जुटे हैं। पूर्वांचल का ये क्षेत्र गन्ना किसानों का गढ़ है। ऐसे में गन्ना किसानों के लिए चीनी के अतिरिक्त कमाई का एक बहुत बेहतर साधन इथेनॉल बन रहा है। उत्तर प्रदेश में ही बायो फ्यूल बनाने के लिए अनेक फैक्ट्रियों पर काम चल रहा है। हमारी सरकार आने से पहले यूपी से सिर्फ 20 करोड़ लीटर इथेनॉल यूपी में तैयार होता था। तेल कंपनियों को भेजा जाता था। आज करीब-करीब 100 करोड़ लीटर अकेले उत्तर प्रदेश के किसान भारत की तेल कंपनियों को भेज रहे हैं।'
 
मोदी ने आगे कहा, 'पहले खाड़ी का तेल आता था, अब झाड़ी का तेल भी आने लगा है। मैं योगी सरकार की सराहना करना चाहता हूं कि उन्होंने उन्होंने बीते साढ़े चार साल में गन्ना किसानों के लिए शानदार काम किया है।' 

गैस पर क्या बोले? 
प्रधानमंत्री ने फर्टिलाइजर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा, 'इस प्लांट तक ईंधन पहुंचाने के लिए पीएम ऊर्जा गंगा गैस पाइप परियोलाइन योजना के तहत हलदिया से जगदीशपुर तक गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। अब इसका फायदा पूर्वी भारत के दर्जनों जिलों को मिल रहा है। इस पाइप लाइन से कई जिलों के लोगों को सस्ती गैस भी मिलने लगी है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें