यूपी के बाराबंकी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर मजरे गोकुला गांव की है। यहां के रहने वाले हेमचंद्र की बेटी काजल (24) की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काजल करीब दो साल से ताशीपुर निवासी मोहम्मद इसरार के मकान में किराये पर रह रही थी।
सूचना मिली तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।