फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : जानवर को चारा देने गई किशोरी को उठा ले गए युवक, सुबह मिली बेहोश, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 09 Nov 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

आरोप है कि गांव के मोनू सिंह व तीन साथियों ने नशीला इंजेक्शन देकर किशोरी को उठा ले गए। इसी बीच परिजनों ने रात भर किशोरी की खोजबीन की, लेकिन सुराग नही लगा। दूसरे दिन सुबह आठ बजे गांव से कुछ पर किशोरी बेहोश मिली।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानवरों को मंगलवार रात चारा देने गई एक दलित किशोरी को नशीला इंजेक्शन देकर चार आरोपी उठा ले गए। दूसरे दिन किशोरी बेहोशी की हालत में गांव के समीप सरपत में मिलने पर हड़कंप मच गया। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक किशोरी मंगलवार रात करीब दस बजे बाड़े में जानवरों को चारा देने गई थी।

विज्ञापन



आरोप है कि गांव के मोनू सिंह व तीन साथियों ने नशीला इंजेक्शन देकर किशोरी को उठा ले गए। इसी बीच परिजनों ने रात भर किशोरी की खोजबीन की, लेकिन सुराग नही लगा। दूसरे दिन सुबह आठ बजे गांव से कुछ पर किशोरी बेहोश मिली। परिजन उसे घर ले आए। होश में आने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पीड़िता को लेकर सांगीपुर थाने पहुंचे और चारों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर शोर मचाने लगे। घंटे भर परिजन हंगामा करते रहे। 

विज्ञापन

बताया जाता है कि बाद में पुलिस व कुछ अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के बाद तहरीर बदल दी गई। पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मोनू सिंह व तीन अज्ञात पर किशोरी को नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। पीड़िता के आठ घंटे तक गायब रहने व अस्त व्यस्त अवस्था में अचेत मिलने पर अनहोनी की आंशका व्यक्त करते हुए मेडिकल कराने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने का फैसला किया।


पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सांगीपुर एसओ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की बात सामने आती है तो धारा बढ़ाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें