शराब के लिए रुपये न देने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के शाहपुर मठिया गांव निवासी राम कुमार मौर्य फल बेचकर परिवार का गुजर बसर करता है। उसका बेटा विशाल मौर्य (18) रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में साथियों के साथ रहते हुए बेकरी में काम करता था।
बृहस्पतिवार की रात कमरे में भोजन बनाने के बाद वह बाहर घूम रहा था। इस बीच बगल में रहने वाले दो युवकों ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिसे लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक साथी उसे नजदीकी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।