फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : वीरसिंहपुर में युवक को गोली मारी, दस राउंड फायरिंग कर फैलाई दहशत

Thu, 01 Sep 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

घटना से आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की दोनों बाइकों को तोड़ते हुए आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बृजेंद्र को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। छानबीन के दौरान मौके से पुलिस को खोखे बरामद हुए। 
विज्ञापन
Pratapgarh News : गोली चलने की घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरसिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम रंजिश में बाइक सवार लोगों ने धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से बृजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ सोनू तिवारी (27) घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों की दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। वीरसिंहपुर निवासी राजा तिवारी और पड़ोसी गांव बीजूमऊ के रहने वाले अनूप मिश्रा के बीच पुरानी रंजिश है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तीन बाइकों से छह लोग राजा तिवारी के घर के करीब पहुंचे। राजा तिवारी के परिवार के बृजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ सोनू को देखते ही गालीगलौज करते हुए फायरिंग करने लगे।

विज्ञापन



इस दौरान बृजेंद्र के पैर में गोली लग गई। उसने जान बचाने के लिए घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने करीब दस राउंड फायरिंग की। जिससे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को जुटते देख हमलावर दो बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना से आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की दोनों बाइकों को तोड़ते हुए आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बृजेंद्र को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। छानबीन के दौरान मौके से पुलिस को खोखे बरामद हुए। 


बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंचे सीओ रामसूरत सोनकर ने संग्रामगढ़, लालगंज व रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी की फोर्स बुला ली। घायल बृजेंद्र तिवारी ने बीजूमऊ के अभिषेक मिश्र व जनपद रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के करहिया बाजार निवासी मनीष ओझा, सरैंया सलोन निवासी शिवम मिश्र, लालगंज कोतवाली के बाबा का पुरवा निवासी दिनेशमणि तिवारी, चौबे का पुरवा निवासी वीरेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें