फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : दुकान में हिस्सेदारी के विवाद में लाठी-डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर युवक की हत्या

Thu, 08 Sep 2022 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पूरनेमऊ हियातनगर निवासी जगदीश तिवारी की उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सब्जी मंडी में दुकान है। उसका बड़ा भाई शिवमोहन तिवारी भी दुकान में हिस्सा मांग रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : जगदीश तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरनेमऊ हियातनगर में मंगलवार देर शाम दुकान में हिस्सेदारी के विवाद में जगदीश तिवारी (45) की लाठी-डंडे से पीटने के साथ ही गला कसकर हत्या कर दी गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन



पूरनेमऊ हियातनगर निवासी जगदीश तिवारी की उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सब्जी मंडी में दुकान है। उसका बड़ा भाई शिवमोहन तिवारी भी दुकान में हिस्सा मांग रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे जगदीश खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। 


शाम को पत्नी खाना देने के लिए गई तो वह खेत में नहीं मिला। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हो गई। रात करीब आठ बजे धान के खेतों के बीच उसका शव मिला। उसके शरीर पर चोटों के साथ गले में कसने के निशान थे। परिजन शव घर ले आए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन जगदीश की पत्नी विरोध करने लगी। 
विज्ञापन



वह अपने जेठ शिवमोहन तिवारी, उसकी पत्नी और बच्चों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। उसके विरोध के चलते पुलिस शव कब्जे में नहीं ले सकी। काफी समझाने के बाद भी वह तैयार नहीं हुई। बुधवार को दोपहर बाद सीओ ने उसकी तहरीर पर जेठ शिवमोहन, उसकी पत्नी व दो बच्चों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 


इसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस का कहना है कि जहां पर शव मिला है, वहां किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं हैं। इससे लगता है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। उधर, हत्या का आरोपी भाई व उसका परिवार फरार हो गया है। एसओ हथिगवां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। 

विज्ञापन

बड़े भाई पर दर्ज कराया था मुकदमा

हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ हियातनगर निवासी शिवमोहन व जगदीश तिवारी के बीच हल्द्वानी में स्थित दुकान में हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके बीच गांव की जमीन का बंटवारा हो गया था। बड़ा भाई दुकान में हिस्सा मांग रहा था। जिसे लेकर कई बार मारपीट हुई थी। 


बड़े भाई शिवमोहन का कहना था कि हल्द्वानी की सब्जी मंडी में स्थित दुकान पर जगदीश ने कब्जा किया है। इसमें उसे भी हिस्सा चाहिए। उधर, शिवमोहन दुकान को अपनी कमाई से बनाई संपत्ति बताता था। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। 


16 नवंबर 2021 को दोनों के बीच में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें जगदीश को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले में शिवमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में पुलिस ने हाल ही में चार्जशीट लगाई है। यही कारण था कि जगदीश की हत्या के बाद उसकी पत्नी सीधे शिवमोहन पर हत्या का आरोप लगाने लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें