फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बता रहे मनोरोगी
विज्ञापन

रखहा/ किशुनगंज। घर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी नन्हेलाल गुप्ता (23) पुत्र भैयालाल गुप्ता घर पर रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह नौ बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। परिवार के लोग उसकी खोज खबर लेने लगे। पिता भैयालाल दरवाजा खोलकर किसी तरह भीतर घुसा तो दंग रह गया। नन्हेलाल कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देख लोग रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता भैयालाल ने बताया कि नन्हेलाल मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसके डर के ारमे वह अपने भाई के यहां रात में सोता था। नन्हेलाल के मां का निधन बीस साल पहले हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें