काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को रेलवे ने झटका देेने की तैयारी कर ली है। रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। काउंटर से किसी यात्री को यदि प्रिंट टिकट चाहिए तो उसे 25 रुपये अतिरिक्त भुगतान करने पड़ेंगे। अगर आप टिकट का प्रिंट नहीं लेते हैं तो इसका मैसेज आपके मोबाइल पर पहुंच जाएगा। जिसके जरिए यात्री सफर कर सकते हैं।
अप्रैल माह से रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कराने की व्यवस्था बदल जाएगी। मैनुअल टिकट बुक कराने पर यात्रियों को टिकट का प्रिंट आउट नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा।
यदि बुकिंग के दौरान काउंटर पर यात्री प्रिंट टिकट की मांग करता है तो उसे 25 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके बाद ही यात्रियों को टिकट का प्रिंट मिलेगा। रेलवे के अफसर बता रहे हैं कि अप्रैल माह के पहले ही इस योजना को चालू कर दिया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि रेलवे की पेपरलेस कार्य की मुहिम लंबे समय से चल रही है। इसी वजह से प्रतापगढ़ जंक्शन से छूटने वाली ट्रेनों के रिजर्वेशन की अब ई-चार्टिंग हो रही है। रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश मिलते ही यात्रियों के मोबाइल पर टिकट भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
यदि यात्री प्रिंट टिकट की मांग करते हैं तो उन्हें 25 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। हालाकि अभी इस तरह के आदेश आया नहीं है। मगर उम्मीद है कि अप्रैल माह के पहले पेपरलेस टिकट जारी करने का आदेश आ जाएगा।