फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा क्षेत्र के केवटली गांव में पुआल की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आकर ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पड़ोसी जनपद जौनपुर का निवासी था।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शिवाजी यादव (40 पुत्र फून्नू लाल यादव शनिवार दोपहर देवसरा इलाके के केवटली गांव निवासी छोटेलाल यादव पुत्र त्रिलोकी यादव के घर पर पुआल की मड़ाई कर रहा था। इस दौरान दौरान अचानक उसका दाहिना हाथ थ्रेसर में फंस गया।
हादसा होते देख वहां मौजूद युवक ने आनन-फानन में थ्रेसर को बंद किया, लेकिन तब तक शिवा यादव की जान चली गई। सूचना पर पहुंची देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक आठ भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, तोड़फोड़
बाजार से घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
पट्टी थाना क्षेत्र के धुंई निवासी अमन (18) पुत्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी शनिवार को पट्टी से घर लौट रहा था। इस दौरान पट्टी रेड़ीगारापुर रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पट्टी कस्बे के चमन चौराहे के पास रोककर लोगों ने तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल युवक को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें