Youth dies due to tempo collision
नगर कोतवाली के चिलबिला में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के डंड़वा गांव निवासी राजकुमार यादव (25) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से चिलबिला की ओर जा रहा था। महुली मोड़ पर राजकुमार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और तीन बाइकों से टकराते हुए गुमटी से जा भिड़ा। उधर, ट्रैक्टर चालक भाग निकला। राजकुमार डंड़वा के पूर्व बीडीसी सदस्य संजय यादव का छोटा भाई था। वह एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद