फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बर्थडे पार्टी में युवकों ने जमकर किया हंगामा, बाइक पर स्टंट करते हुए बनाई रील, 34 लोगों का चालान

Mon, 18 Mar 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रविवार की रात्रि जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमहासिंह गांव के पंचायत भवन मैदान में ऋतिक पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी सरायमहासिंह की जन्मदिन पार्टी  थी। इसमें शामिल होने आए उसके दोस्तों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
34 आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायभावसिंह गांव के पंचायत भवन में जन्मदिन पार्टी के दौरान शराब के नशे में हंगामा और स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। शोरगुल से परेशान ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ाकर 16 बाइक पर सवार 34 लोगों को दबोच लिया। सभी बाइकों को सीज कर दिया गया और पकड़े गए युवकों का चालान कर दिया। युवकों को छुड़ाने के लिए थाने में फोन घनघनाते रहे। पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देकर किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की रात्रि जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमहासिंह गांव के पंचायत भवन मैदान में ऋतिक पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी सरायमहासिंह की जन्मदिन पार्टी  थी। इसमें शामिल होने आए उसके दोस्तों ने जमकर हंगामा काटा। पहले तो देर शाम भारी भरकम भीड़ के साथ ऋतिक अपने दोस्तों संग कटरागुलाब सिंह कानूपुर मुख्य मार्ग के रामचंदापुर नहर पुलिया से पंचायत भवन सराय महा सिंह तक बाइक से चलकर रील बनाते रास्ते भर राहगीरों को तंग करते हुए अपमानित किया गया। 

विज्ञापन

सभी युवकों को थाने ले आई पुलिस

हद तो तब हो गई जब पंचायत भवन में बर्थडे पार्टी शुरू हुई तो युवक हंगामा काटने  लगे। युवकों के हंगामे से परेशान ग्रामीणों व राहगीरों ने इसकी शिकायत जेठवारा पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही लोगो में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर 16 बाइक पर सवार 48 लोगों को थाने उठा लाई।


पकड़े गए लोगों में प्रयागराज,के थाना होलागढ़, अचलुपुर निवासी अनिकेत यादव, अजीत कुमार सरोज अकोढिया, मऊआइमा इलाके के निहाल सिंह पुरवा निवासी शंकर पासी, मोहित प्रजापति, विवेक पटेल, थम्मन का पुरवा निवासी ऋतिक गौतम, बंशी का पुरवा सराय महासिंह के राजकुमार गौतम, कटरा गुलाब सिंह, के शेखर सरोज, मनेहू, नंद कुमार सरोज परशरामपुर, विवेक सरोज भीटरा बाघराय, नितिन उमरिया मऊआइमा समेत 34 लोगों का  शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें