फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से घर आ रहे युवक की प्रयागराज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से घर आ रहे युवक का प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर शव मिला। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल निवासी पिरथीपाल पटेल (40) पुत्र रामसुख पटेल मुंबई के सईद अफ्फान नगर विरार में रहकर बफरिंग का काम करता था। उसने वहीं विवाह भी कर लिया था। कुछ दिनों पहले वह अपने बेटों आकाश, विकास व प्रकाश को साथ लेकर घर आया। बेटों को घर पर छोड़कर वह फिर मुंबई चला गया। तीन जनवरी की रात वह घर के लिए ट्रेन पकड़कर निकला। मंगलवार को भोर में परिजनों के पास फोन आया कि पिरथीपाल की लाश छिवकी रेलवे स्टेशन पर है। यह खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते छिवकी भागे। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। हो सकता है उसकी हत्या करा दी गई हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें