नगर कोतवाली के चिलबिला वन विभाग कार्यालय के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद पहुंची पु?
- फोटो : PRATAPGARH
चिलबिला जंगल के पास ट्रैक पर मिला युवक का शव
पौन घंटे बाधित रहा रेल मार्ग, चिलबिला में खड़ी रही जौनपुर इंटरसिटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के चिलबिला जंगल के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात युवक का शव ट्रैक पर मिला। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। पौन घंटे बाद कहीं जाकर ट्रैक से शव हटवाया गया। इससे आवागमन बाधित रहा। जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चिलबिला स्टेशन पर खड़ी रही।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर स्थित चिलबिला जंगल के पास 28 वर्षीय युवक का शव ट्रैक पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो इसकी जानकारी चिलबिला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। पौन घंटे तक ट्रैक से शव को नहीं हटाया गया। इसके चलते रायबरेली से चलकर जौनपुर को जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस चिलबिला स्टेशन पर पौन घंटे तक खड़ी रही। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों की मानी जाए तो जिस अंदाज में शव ट्रैक पर पड़ा था इससे साफ लगता था कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को जंगल के पास फेंककर फरार हो गया। गले के पास से उसका गर्दन ही अलग हुआ। इसके अतिरिक्त कहीं पर गंभीर चोटे उसे नहीं दिखाई पड़ रही। इतना ही नहीं खबर लिखे जाने तक युवक का गर्दन और सिर का कुछ पता नहीं चल सका। मगर पुलिस अभी हत्या जैसी बात से इनकार कर खुदकुशी बता रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का पहचान नहीं हो सका। वह गुलाबी शर्ट और नीला जींस का पैंट पहन रखा था।