फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिश्तेदारी में आए युवक ने बालिका से किया दुष्कर्म

Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। घर से बाहर निकली किशोरी का मुंह दबाकर रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
जेठवारा क्षेत्र की एक किशोरी शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर निकली थी। करीब सो रही उसकी बहन रात में जागी तो बिस्तर खाली देख उसकी खोजबीन करने लगी। उसके न मिलने पर मां तथा पिता को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी बदहवास हालत में किशोरी आती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को देख रोते हुए उसने आपबीती सुनाई जिसे सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि रिश्तेदारी में आया आरोपी युवक किशोरी का मुंह दबाकर सूनसान स्थान की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी एलन मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें