फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मामूली विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या

Sat, 02 Sep 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर के कोठियाही में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में अनिल पटेल (23) की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पट्टी का मूल निवासी युवक ननिहाल कोठियाही में रहता था। जवान बेटे की मौत पर परिजन रोते-बिलखते रहे। सूचना पाकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कोठीयाही निवासी अनिल पटेल शुक्रवार की रात किसी काम से दिलीपपुर बाजार गया था। वहां पुरानी रंजिश की वजह से गांव के ही एक युवक से उसका विवाद होने लगा। बतकही के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। बाजार के लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

रात करीब दस बजे अनिल अपने घर पहुंचा। तभी बाजार में मारपीट करने वाला युवक उसके पंपिंग सेट पर खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। यह देख अनिल विरोध करने पंपिंग सेट पर पहुंचा। इस बीच आरोपी ने अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। सीने के बगल चाकू लगने से वह चीखने लगा। खून बहने के कारण वह वहीं गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन पंपिंग सेट की ओर दौड़ पड़े। लहूलुहान अनिल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजन रोने लगे। मृतक अनिल के भाई सुनील पटेल ने पुलिस को हत्यारोपियों के बारे में जानकारी दी। उसके पिता जगतपाल किसान हैं।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें