फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : घर के बाहर सो रहे युवक की मुंह दबाकर हत्या, चार दिन पहले मुंबई से आया था घर

Mon, 20 Apr 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

हथिगवां के भीख का पुरवा बेंती में घर के बाहर सोते समय शनिवार की रात देवीदीन (40) उर्फ बैजू की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिगवां के भीख का पुरवा बेंती में घर के बाहर सोते समय शनिवार की रात देवीदीन (40) उर्फ बैजू की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मुंबई में निजी क्षेत्र में काम करने वाला देवीदीन चार दिन पहले ही घर आया था। शनिवार की रात खाना खाकर वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रविवार की सुबह परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे तो चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। चेहरे व गले पर नाखून के निशान भी मिले। परिजन का आरोप है कि देवीदीन की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी बेटे मयंक व बेटी मानसी से लिपटकर रोती रही।

मौके पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर ने पत्नी रीना से पूछताछ की। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पत्नी के मोबाइल फोन से मिले साक्ष्य व कॉल डिटेल की पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर, वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार मुंह दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


हथिगवां के भीख का पुरवा बेंती के देवीदीन की हत्या में छानबीन के दौरान पत्नी व उसके एक नजदीकी पर संदेह होने पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल एक चिह्नित आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। - दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक

पहली बीवी की मौत दूसरी ने छोड़ा था साथ

ग्रामीणों ने बताया कि देवीदीन उर्फ बैजू के पैदा होने के कुछ दिनों बाद ही उसके पिता की मौत हो गई थी। बाद में उसकी मां ने दूसरी जगह विवाह कर लिया। करीब दस साल के हो चुके देवीदीन को परिवार के लोग वहां से ले आए। करीब 20 वर्ष की उम्र में उसकी शादी हुई। पहली पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। दो साल बाद दूसरे से शादी की जो देवीदीन को छोड़कर चली गई। करीब नौ वर्ष पहले देवीदीन गांव की ही एक युवती को लेकर मुंबई चला गया। शादी के बाद उससे दो संतानें पैदा हुईं। करीब दो साल पहले वह घर लौटा और बस्ती से दूर मकान बनाकर रहने लगा था। कुछ दिनों बाद फिर कमाने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें