फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुरानी रंजिश में युवक को घर के बाहर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के संडौरा में रविवार की देर शाम घर के करीब खड़े शोएब को गोली मार दी गई, जो उसके सीने में लगी। रानीगंज ट्राॅमा सेंटर पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

संडौरा निवासी 28 वर्षीय शोएब का पड़ोसी से चकरोड को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच तहसील परिसर में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। रविवार की देर शाम शोएब अपने घर के करीब रास्ते में खड़ा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने तरफ सीने में लगी। फायर की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में उसे ट्राॅमा सेंटर लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व एएसपी पूर्वी दुर्गेश प्रताप सिंह पहुंचे। घायल से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश देने लगी। एएसपी ने बताया कि एक्सरे से ही गोली स्पष्ट होगी। गोली लगना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें