फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बड़ा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे हुई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के दो सगे भाई अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। यह हादसा जिला अमेठी के इन्होना क्षेत्र में हुआ। गांव पुरे गोसाई चिलौली के पास उनकी बाइक को टक्कर लगी। घायल गौरव तिवारी (20) और सौरभ तिवारी (23) को हैदरगढ़ सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने गौरव तिवारी को मृत घोषित कर दिया। सौरभ तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पहचान होने पर परिवार को हादसे की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसा अमेठी क्षेत्र में हुआ था। सीएचसी हैदरगढ़ में गौरव को मृत घोषित किया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें