फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन मकानों से नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के धनऊपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों से नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। रविवार सुबह घर का सामान बिखरा देख लोग दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन


फतनपुर धनऊपुर गांव निवासी अंकुश पांडेय देवरिया में अग्निशमन विभाग में तैनात है। अंकुश पांडेय के घर के पीछे लगी खिड़की को चोरों ने तोड़ा और घर में दाखिल हुए। अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उठा ले गए।
इसी तरह गांव के ही मोनू पांडेय के घर के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बगल में बालकृष्ण पांडेय के घर के अंदर छत के रास्ते से घुसे और नकदी और जेवरात समेट ले गए। फतनपुर थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि घर में चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चोरों ने 20 हजार नकदी समेत जेवर समेटे

लालगंज कोतवाली के विश्राम का पुरवा निवासी कृष्णा गुप्ता के परिजन शनिवार रात गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुसे और 20 हजार रुपये नकदी पार कर दी। सुबह जब लोग नीचे आए तो कमरे का सामान बिखरा था। पुलिस ने चोरी की छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें