Pratapgarh : युवक ने रस्सी से लटक कर दी जान, बगल में सो रही पत्नी को नहीं लगी भनक
Mon, 16 Dec 2024 11:50 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, (मंगरौरा) प्रतापगढ़
सार
विवार रात भोजन के बाद राकेश पाठक (35) कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी और पांच वर्ष का बेटा भी कमरे में ही थे। रात करीब दो बजे पत्नी ने शोर मचाकर फांसी पर राकेश के लटकने की जानकारी दी। घर वाले जब तक उसे फंदे से उतारे उसकी सांसे थम चुकी थीं।
कंधई थाना क्षेत्र के सरसी गांव के 35 वर्ष के युवक ने कमरे में रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। बगल में सो रही उसकी पत्नी को भनक तक नहीं लगी। रविवार रात भोजन के बाद राकेश पाठक (35) कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी और पांच वर्ष का बेटा भी कमरे में ही थे। रात करीब दो बजे पत्नी ने शोर मचाकर फांसी पर राकेश के लटकने की जानकारी दी। घर वाले जब तक उसे फंदे से उतारे उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन
सुबह छह बजे पुलिस को गांव के कोटेदार ने जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया। दबी जुबान में लोग पति पत्नी के संबंध को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। क्योंकि दोनों में आए दिन झगड़ा होते रहता था। मृतक के रिश्तेदार पत्नी पर मरवाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।