फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाहन हटाने को लेकर बवाल, तोड़फोड़ और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार रामगंज में शनिवार की सुबह वाहन हटाने को लेकर हुआ विवाद कुछ ही देर में बवाल में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से जुटे लोगों के बीच पथराव, मारपीट, तोड़फोड़ से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

खौफ के बीच लोग अपने घरों के अंदर चले गए। सूचना पर तीन थानों की पुलिस और पीएसी संग अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर सभी को शांत कराया।
रामगंज पुरानी बाजार का रहने वाला मोहम्मद इसरार शनिवार की सुबह अपनी मैजिक से सामान पहुंचाने के लिए मुस्तकीम के गोदाम से निकल रहे थे। तभी पीछे से बाइक लेकर मानापुर के रहने वाले सोनू सिंह अपने पड़ोस के रहने वाले दुर्गेश गौतम के साथ पहुंचे।
ओवरटेक को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि सोनू सिंह ने इसरार की पिटाई करते उसे पिस्टल सटा दी। बाजार के लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। मौका पाकर मैजिक चालक इसरार वहां से भाग निकला। हालांकि कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसरार के भागने के कुछ देर बाद हमलावरों ने रिजवान के घर व शमीम के कारखाने पहुंचकर कारीगर पप्पू वर्मा, अंकित वर्मा, शेरा सरोज, प्रदीप, रिजवान समेत कई लोगों की पिटाई कर दी। सिराज के घर के बाहर खड़ी कार और अफजल की मैजिक को तोड़ दिया।
इस बीच दूसरे पक्ष की ओर से सोनू सिंह की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। दोनों ओर से पथराव होने पर भगदड़ मच गई। आरोप है कि फायरिंग भी हुई। बवाल की खबर पर पुलिस को आता देख लोग तितर बितर हुए। मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए भेजा गया।
मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण घटनास्थल पर एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद, सीओ मनोज सिंह रघुवंशी भी भागकर पहुंचे। कुछ देर बाद कंधई, पट्टी व पीएसी संग एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह भी पहुंच गए।
घटना को लेकर बाजार में तनाव को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांतिपूर्ण बनाने रखने की बात कही। बाजार में तीन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात है।
घटना को लेकर एक पक्ष से मानापुर निवासी दुर्गेश गौतम ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोग विजयदशमी के जुलूस में शामिल होने के कारण उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। शनिवार को विवेक सिंह की बाइक से नाला निर्माण का कार्य देखने जाते समय लोगों ने घेर लिया। धमकी दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद अबरार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मानापुर से आए सैकड़ों लोगों ने कारीगरों के साथ सरिया, डंडे से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें