फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले, जिनके एजेंडे में विकास नहीं

विज्ञापन
गडवारा बाजार में आयोजित जनसभा में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सीएम ने प्रतापगढ़ की जनसभा में सपा-बसपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां गिना भाजपा-अद प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को गड़वारा में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। जिनके एजेंडे में विकास नहीं था, वे अब उंगली उठा रहे हैं। ऐसे लोग खुद ही हास्यास्पद बन जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विकास कार्यों का हवाला देकर वोट मांगे। कहा कि जिन्होंने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अंगीकार किया है वे भाजपा से जुड़ेंगे।
भाजपा-अपना दल प्रत्याशी के समर्थन में गड़वारा बाजार के शीतला प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कलंक का कारण बने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध कर रही कांग्रेस की सदस्यता कोई नहीं ग्रहण कर सकता। लोग धीरे-धीरे कांग्रेस को तिलांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जो वादा किया उसे कर दिखाया। कार्यकाल के सौ दिन के भीतर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और तीन तलाक खत्म करने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं लागू हुईं।
विज्ञापन

इनसेट
सपा-बसपा से विकास की आस बेवकूफी
सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा ने राजनीति को जातिवाद, परिवार और मजहब में बांट दिया। इन लोगों से विकास की उम्मीद करना बेवकूफी है। आज गरीबों को आवास, शौचालय और किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिलने पर इन्हें बुरा लगता है। जिन्होंने हमेशा शोषण किया, वह इसका विरोध करेंगे ही।
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व विदेश मंत्री स्व. राजा दिनेश सिंह की बेटी और जिले से तीन बार सांसद रहीं रत्ना सिंह ने मंगलवार को समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री की जनसभा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को तिलांजलि देकर आईं रत्ना सिंह का भाजपा में स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें