फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

Mon, 22 Jun 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पूरा बेल्हा योगमय दिखाई दिया। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया गया। उन्हें जीवन में योग को संकल्प के साथ ग्रहण करने के लिए भी कहा गया। नेहरु युवा केंद्र द्वारा कंपनी गार्डेन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरिवंश सिंह ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। उसके बाद स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि योग से मनुष्य का तन व मन स्वस्थ एवं सुंदर होता है। व्यक्ति तनाव से दूर होकर अपने जीवन को सुखमय महसूस करता है। उसके बाद उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराकर योगगुरुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 इसी तरह पतंजलि योग समिति द्वारा योग दिवस कार्यक्रम किशोरीसदन में मनाया गया। सदर विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग योग के माध्यम से स्वस्थ रहकर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। काफी संख्या में मौजूद लोगों को प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। स्वस्थ एवं सुखमय जीवन बिताने के लिए लोगों को योग करने का संकल्प दिया गया। एमडीपीजी, बद्री नारायण सिंह स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, साकेत गर्ल्स पीजी कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला, पीबीपीजी कालेज प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में कई प्रकार के प्राणायम व योगाभ्यास किए। उसके बाद प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें कुशल यौगिक बनने के लिए कहा गया। पीएनपी संस्था, अम्मा साहब ट्रस्ट, ईशान प्रमोट आर्ट कल्चर एंड इंप्रूव सोसाइटी, कावेरी फाउंडेशन, बजरंग दल द्वारा भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर, मोहनगंज संवाददाता के अनुसार पूरे रायजू स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सूर्य नमस्कार के साथ योग शिविर शुरु हुआ। उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें