फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा की मेधा को आमिर का सलाम

Mon, 22 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर के दो बेटों के आईआईटी में चयनित होने की खबर बॉलीवुड तक पहुंच गई है। अभिनेता आमिर खान ने मोबाइल से बात कर दोनों को बधाई दी है। अब अभिनेता का फोन आने से पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले कीलालगंज तहसील के छोटे से गांव रेहुआलालगंज के रहने वाले धर्मराज सरोज के  बेटे बृजेश व राजू गरीबी से लड़ते हुए अपनी प्रतिभा के बल पर आईआईटी में चयनित हुए हैं। गुजरात के सूरत में साड़ी बनाने की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले धर्मराज ने होनहार बेटों की आईआईटी की फीस देने से हाथ खडे़ कर दिए थे।

खबर न्यूज चैनलों पर चली तो देश की जानी-मानी हस्तियां बृजेश व राजू की मदद को आगे आ गईं। शाम होते-होते यह खबर मायानगरी तक पहुंच गई। शनिवार की देर शाम जाने माने अभिनेता आमिर खान ने राजू के मोबाइल पर फोन उसे व उसके भाई बृजेश को बधाई दी। राजू ने बताया कि आमिर ने उसे फोन कर कहा कि दोनों भाइयों को आईआईटी में चयनित होने की बहुत-बहुत बधाई। एक मिनट तक हुई बातचीत में सिने स्टार ने सफलता के लिए परिजनों को शुभकामना व आईआईटी चयनित दोनों भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आमिर का फोन आते ही राजू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि जब फोन आया तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। आमिर का फोन आने से राजू व उसका पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है। रातभर राजू व बृजेश के पास बैंक कर्मियों व कई नामी गिरामी निजी कंपनियों से फोन आते रहे। सभी ने उसकी पढ़ाई में पैसे की कोई भी कमी नहीं आने देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें