फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सरिया उठाते ही करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के जगतपुर में रविवार की सुबह जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर प्रदीप की मौत हो गई। घटना से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

जगतपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। रविवार सुबह पाइप लाइन सड़क के उस पार ले जाने का काम चल रहा था। जहां निर्माण कार्य में रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप सरोज काम कर रहा था। लोहे की पाइप से सड़क पर बीस फिट लंबा गड्ढा खोदने के दौरान प्रदीप ने जैसे ही लोहे की पाइप ऊपर की ओर उठाई।
उसी समय पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गई। जिससे प्रदीप करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि साथी मजदूरों ने उसे बचाते हुए सीएचसी गौरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। मृतक तीन भाइयों में मझला था। उसकी दो वर्ष पूर्व शादी बेहदौलखुद की रहने वाली सुनीता से हुई थी। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें