फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं किसानों को अनुदान पर दो हॉर्स पावर का सोलर पंप 50 फीसदी अनुदान उपलब्ध कराएंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 10-10 किसानों को चिह्नित करने का काम महिलाओं को दिया गया है। सोलर पैनल की बिक्री पर उन्हें दो प्रतिशत लाभांश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 1148 ग्राम पंचायतों में एक-एक समूह की महिलाएं किसानों से संपर्क करेंगी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत सोलर पंप स्थापना की जानकारी देंगी। किसान 7.5 हॉर्स पावर तक सोलर पंप अनुदान पर लगवा सकेंगे।
लघु एवं सीमांत किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। किसान सेवा पोर्टल पर पंजीकृत कृषक ही योजना के पात्र माने जाएंगे। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत पंजीकृत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों से संपर्क करने के बाद महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करेंगी। महिलाओं को अनुदान का दो प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने बताया कि महिला किसानों को भी योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें