फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समूह की महिलाएं बनेंगी उचित दर विक्रेता, बढ़ेगी आमदनी

Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकारी राशन की दुकान संचालन करने का मौका दिया जाएगा। उचित दर विक्रेता का कार्य मिलने से महिलाओं की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

डीसी एनआरएलएम ने बताया कि जिले में 43 महिलाएं सरकारी राशन की दुकान का संचालन कर रही हैं। इस बार भी समूह की महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में समूह की महिलाएं आवेदन प्रस्ताव रखेंगी। ग्राम पंचायत के लोगों की सहमति पर दुकान आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

दुकान का बेहतर संचालन होने पर समूह के खाते में लाभांश 2.50 लाख भेजा जाएगा। समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभांश का पैसा दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से रिक्त सरकारी राशन के दुकानों की सूची मांगी गई है। संबंधित गांव के समूह की महिलाओं से आवेदन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें