फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
स्थानीय बाबा धाम से दर्शन कर पति संग साइकिल से घर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सांगीपुर थाने के सामने हुए हादसे में पति भी घायल हो गया। पुलिस ने चालक को दबोचते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया और मुकदमा दर्जकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर नारायनपुर निवासी गीता देवी (42) मंगलवार को पति रामसमुझ प्रजापति के साथ मंगलवार को साइकिल से दर्शन करने बाबा घुइसरनाथ धाम आई थी। दोपहर के करीब दंपति घर लौटने लगे। सांगीपुर थाना के पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे पति साइकिल समेत उछलकर दूर जा गिरा और गीता ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। हादसे में घायल हुए रामसमुझ को पुलिस स्थानीय सीएचसी ले गई। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन रोते बिलखते आ पहुंचे। घटना बाजार में होने के चलते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी चालक इलाहाबाद के बारा निवासी भागीरथी पुुत्र रामकरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें