फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जमेठी में महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया निवासी गंगा सागर मिश्र की बेटी रोहनी उर्फ अंतिमा (25) की शादी जमेठी निवासी आकाश मिश्रा के साथ फरवरी 2025 में हुई थी। बुधवार की सुबह करीब सात बजे महिला का शव घर के अंदर कमरे में चुल्ले पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी बेटी के घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता गंगा सागर मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पति आकाश मिश्रा, ससुर अनिरुद्ध मिश्रा, सास मंजू मिश्रा बेटी पर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाते थे। इसकी जानकारी बेटी ने फोन पर दी थी। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की है। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद ससुरालीजनों से मामले में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें