फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटी व खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत

विज्ञापन
Woman sets fire to daughter and herself by pouring petrol, death
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा पूरे खुशहाली में महिला ने अपनी बेटी व खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जान बचाने के लिए मां का हाथ झटककर बेटी भाग निकली। मगर आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कनेवरा पूरे खुशहाली गांव निवासी अनीस अहमद मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी रिजवाना बानो (48) बेटी उनैजा बानो के साथ रहती थी। रविवार दोपहर अचानक वह अपनी बेटी उनैजा को लेकर मकान के छत पर गई। वह अपने साथ पेट्रोल का डिब्बा भी ले गई थी। पहले उसने बेटी उनैजा के ऊपर पेट्रोल डाला, फिर अपने ऊपर छिड़क लिया।
बेटी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बेटी के करीब ही उसने खुद को आग लगा ली। आग लगाते समय उनैजा अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए छत से नीचे की ओर भागी। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े। लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, मगर उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। बेटी उनैजा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में मौत को गले लगाने की चर्चा
कनेवरा पूरे खुशहाली गांव में रिजवाना के आत्मघाती कदम को लेकर हर कोई हैरत में है। ग्रामीण उसकी मौत को लेकर पारिवारिक कलह की चर्चा करते रहे। सूचना मिलने पर पति घर के लिए रवाना हो गया। आग सेे बचने के लिए रिजवाना छत पर बने कमरे में भी भागी, जहां लकड़ियां रखी थी। आग से कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें