फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दर्शन करने जा रही महिला की मौत, पति व बेटी घायल

विज्ञापन
संग्रामगढ़ के धनगढ़ में महिला की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लालगंज इलाके के वर्मानगर में बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पति की हालत गंभीर देेखकर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के धनगढ़ निवासी विजय कुमार साहू (45) सोमवार को पत्नी विमला देवी (40) और पुत्री रिया (14) के साथ बाइक से दर्शन-पूजन करने घुइसरनाथधाम जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर लालगंज कोतवाली के वर्मा नगर के समीप कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद रहे लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर गंभीर रूप से चुटहिल विजय की पत्नी विमला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय की हालत नाजुक देख एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। पुत्री रिया को देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क हादसे में मृत महिला विमला देवी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें