रामापुर में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक धीरज ओझा को गदा भेंट कर सम्मानित कर?
- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज तहसील क्षेत्र के रामापुर व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अमित वैश्य ने संयुक्त रूप से क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा को गदा भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरज ओझा ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। अब व्यापारी भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं। ऐसा अन्य सरकारों में नहीं देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। ताकि कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने विकासवादी नीतियों से समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। देश आज विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों को पेंशन, 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय कौशल, शिव विलास वैश्य, अवनीश पांडेय, गिरीश पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।