फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटने से महिला की मौत, सात घायल

विज्ञापन
Woman dies seven injured due to uncontrolled car overturning - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रिश्तेदारों से मिलने जा रहे लोगों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के सिया गांव निवासी राहुल गुप्ता अपने परिवार व बहनोई रामलखन गुप्ता के साथ रिश्तेदार शिवाकांत गुप्ता से मिलने जमलामऊ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही छेवंगा गांव के पास पहुंची कि सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के बगल गड्ढे में पलट गई। इससे गाड़ी में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।
घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ ही पुलिस को खबर दी।मौके पर पहुंची बाघराय पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाघराय पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मीरा साहू (30) पत्नी रामलखन साहू निवासी हरिनाथगंज कटरागुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घायल रामलखन गुप्ता, राहुल पुत्र रामदुलारे निवासी सिया, राधिका पुत्री रोहित सिया, कीर्ति पत्नी रोहित सिया, काव्या पुत्री राहुल सिया, ऊषा पुत्री राहुल, अंजलि पुत्री रामलखन निवासी कटरागुलाब सिंह को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई के बुलावे पर मायके आई थी मीरा
सदर क्षेत्र के कटरागुलाब ङ्क्षसह निवासी मीरा साहू को उसके भाई ने राहुल ने अपने घर सिया गांव बुलाया था। भाई के ही कहने पर घर के सभी लोग जमलामऊ गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बाघराय के छेउंगा में गाड़ी पलट जाने से मीरा साहू की मौत हो गई। मायका सिया व ससुराल कटरा गुलाब सिंह के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दो पर लोकसंपत्ति क्षति निवारण का मुकदमा
लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ हल्का लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी लालचंद व उसके भाई देवनारायण पुत्र सालिकराम पर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें