फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चलती बाइक पर संतुलन बिगडने से गिरी महिला की ट्रामा सेंटर में मौत

Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के देवापुर की घटना, ननद के यहां से घर लौटते समय हादसा
विज्ञापन

लालगंज। चलती बाइक पर संतुलन बिगड़ने से गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। शव घर पहुंचने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। पड़ोस के युवक के साथ बाइक से रिश्तेदारी से लौटते समय उक्त हादसा हुआ।
लालगंज कोतवाली के देवापुर रानीगंज कैथौला निवासी केसरी उर्फ मंशाइन (47) शनिवार को पड़ोसी के साथ बाइक से अपनी ननद के यहां कलुआपुर गई थी। लौटते समय गांव के समीप पहुंचने पर बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। हादसे में उसके सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से घायल महिला को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर घर लौट गए और शव के घर पहुंचते ही रोने लगे। मृतका के तीन बेटे मनोज, विनोद तथा संतोष और तीन बेटियां हैं। इसमें से मनोज व विनोद की शादी हो चुकी है। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के लिए पुलिस को परिजनों के घर भेजा गया है। संवाद
............................





लालगंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी रमाकांत ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि उसके घर के सामने दबंग किस्म लोगों ने प्रतिबंधित कंटीला तार लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। रास्ते से कंटीला तार हटाने को कहा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उसने संग्रामगढ़ थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस अतिक्रमण नहीं हटवा सकी। सीओ राम सूरत सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

.............









बाजार गई किशोरी लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका

लालगंज। कोतवाली के पंडित का पुरवा निवासी समरनाथ वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को उसकी सोलह वर्षीय पुत्री संजना लालगंज बाजार गई थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें