फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्राओं से मनचले ने की छेड़खानी, विरोध पर धक्का देकर गिराया

Sat, 23 Sep 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौके पर पहुंची कोहड़ौर पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोहड़ौर। कॉलेज जा रहीं छात्राओं के साथ शनिवार की सुबह एक मनचले ने सरेआम छेड़खानी की। वहीं साथ रहीं छात्राओं के विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर साइकिल समेत गिरा दिया। मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई कोहड़ौर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनचले की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।
कोहड़ौर कस्बा स्थित एक कॉलेज के लिए शनिवार की सुबह चार छात्राएं साइकिल से जा रही थीं। कॉलेज से कुछ पहले ही एक मनचला छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध पर उसने गाली-गलौज करते हुए तीन छात्राओं को साइकिल समेत धक्का देकर गिरा दिया। कॉलेज पहुंचकर छात्राओं ने प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस तथा छात्राओं के अभिभावकों को प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहड़ौर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। छात्राओं से घटना की जानकारी लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। एक छात्रा के अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया,आरोपी की तलाश में बाजार तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें