फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीभर के छलकेंगे जाम, अप्रैल से घटेंगे दाम

Tue, 22 Mar 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब के शौकीनों को होली पर बड़ा तोहफा मिला है। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से आबकारी विभाग अंग्रेजी शराब के दामों में 25 फीसदी कटौती करने जा रहा है। अंग्रेजी शराब की लगातार घट रही बिक्री को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में अंग्रेजी शराब की बिक्री वर्ष 2009-10 से लगातार घटती चली जा रही है। अंगेेजी शराब के दामों में गाहे बगाहे इजाफा ही होता रहा। इससे अंग्रेजी शराब के शौकीनों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। अंग्रेजी शराब की कम खपत देख आबकारी विभाग ने बिक्री बढ़ाने को लेकर गहन मंथन किया। इसके बाद तय हुआ कि एक अप्रैल 2016 से अंग्रेजी शराब के दामों में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी।

ताकि अंग्रेजी शराब की प्रभावित हुई बिक्री फिर से बढ़ाई जा सके। खास बात यह है कि 15 सौ रुपये से अधिक में बिकने वाली अंग्रेजी शराब के दाम में कमी नहीं की जाएगी, बल्कि जो शराब 1500 रुपये कम की बेची जाती है उसका दाम ही घटाने की तैयारी है। जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि एक अप्रैल से अंग्रेजी शराबों का दाम 25 फीसदी कम हो जाएंगे। सभी दुकानदारों को विभाग के इस आदेश की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें